हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ । योगी सरकार में पुलिस और प्रशासनिक अफसराे के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। गुरुवार काे 25 पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों का तबादला किया गया। सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र. लखनऊ, श्रेष्ठा को पुलिस उपाधीक्षक बागपत, नीरज सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र. लखनऊ, सुशील कुमार यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त, अमित कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर, देवेंद्र कुमार प्रथम को सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, भरत पासवान को पुलिस उपाधीक्षक श्रावस्ती, प्रिता को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस गोरखपुर बनाया गया है। डॉ. अजय कुमार सिंह को कुशीनगर का पुलिस उपाधीक्षक बना दिया गया है। इसके साथ ही अरुण कुमार सिंह चतुर्थ को महोबा, शैलेन्द्र सिंह को औरेया, शक्ति सिंह को अमरोहा और बलराम को भदोही का पुलिस उपाधीक्षक बना दिया गया है। बागपत के पुलिस उपाधीक्षक रहे हरीश सिंह भदौरिया को पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा, स्वतंत्र कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का सहायक पुलिस आयुक्त, स्नेहा तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक चंदौली, तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर और शिवाजी सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र. लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार द्वितीय को पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर, प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर, रामसूरत सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक यूपी पीसीएल लखनऊ, प्रदीप सिंह चंदेल को पुलिस उपाधीक्षक अम्बेडकरनगर बनाया गया है। भरत कुमार सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र लखनऊ, ज्ञानेंद्र सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट सहायक पुलिस आयुक्त और अंकित तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी सीतापुर बनाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
