हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यस्था को और मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए 200 अतिरिक्त सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्थान चिन्हित कर निजी कंपनी को दिए है। कंपनी ने कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर होने वाली कोई भी घटना या दुर्घटना सीसीटीवी कैमरों की नजर से नहीं बच पाएगी। इसके लिए जंक्शन के साभी प्लेटफार्म व तीनों सर्कुलेटिंग एरिया में 200 अतिरिक्त सीसी टीवी कैमरे लगाए जाने का काम निजी कंपनी द्वारा शुरू कर दिया गया है। कैमरे सहीं प्वाइंटों पर लगें इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्थान चिन्हित कर निजी कंपनी को दिए हैं। इन कैमरों के लग जाने के बाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या लगभग 300 के पार पहुंच जाएगी। वर्तमान में जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 93 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अतिरिक्त तीन सीसी टीवी कैमरे जीआरपी द्वारा लगवाए गए हैं। कैमरों और कंट्रोल रूम का रख रखाव और उनका नियंत्रण निजी कंपनी द्वारा किया जाता है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि जंक्शन पर निजी कंपनी द्वारा 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे कहां कहां लगने हैं इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्थान चिन्हित कर दिए हैं। इससे जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और मजबूत होगी। किसी भी वारदात के बाद अपराधियों की पहचान में काफी मदद मिलेगी।
