• Wed. May 6th, 2026

कैंटर में कटान को जा रहे 19 ऊंट कराए मुक्त

ByVijay Singhal

Jan 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने गांव बाद में चेकिंग के दौरान कटान के लिए ले जाए जा रहे ऊंटों से भरे कैंटर को पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने कैंटर चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि एक कैंटर ऊंटों को लेकर जाने वाला है। उन्होंने बाद गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर में एक कैंटर आता दिखा। पुलिस ने उसे रोका और कैंटर को खोला तो उसके अंदर 13 ऊंट भरे हुए थे। ऊंट आवाज न करें इसलिए उनके मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। इसके साथ ही बेरहमी के साथ उनके पैर रस्सी से बांध रखे थे। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम मेरठ के किठौर के थाना सांझामाल निवासी साजिद, हरियाणा नूंह के रीठठ निवासी नसीम और हापुड़ के आजमपुर निवासी साउद बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में पता चला कि तीनों लोग ऊंटों को कटान के लिए मेवात से बिहार लेकर जा रहे थे। ऊंट किसके हैं इसकी जानकारी की जा रही है। तीनों में कोई भी अभी ठीक तरह से जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इनके पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से ऊंट के मालिक की जानकारी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.