हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा जोन की 15 वीं अंतर् जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर किया गया। 3 दिवसीय इस प्रतियोगिता में कबड्डी,कुश्ती,बॉक्सिंग,भारोत् तोलन, पावर लिफ्टिंग,आर्म रेसलिंग एवं बॉडी बिल्डिंग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मैडल प्रदान किए गए। मथुरा पुलिस लाइन के ग्राउंड पर 3 दिवसीय 15 वीं अंतर् जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मथुरा के अलावा आगरा,फिरोजाबाद,कासगंज, एटा,मैनपुरी,अलीगढ़ और हाथरस जनपद के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में 65 महिला और 214 पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में अलग अलग वर्गों में विभिन्न मैच खेले गए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मथुरा की पुरुष टीम को भारोत्तोलन, पॉवर लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग,बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर चल बैजयंती प्राप्त की। इसी तरह कासगंज की पुरुष टीम ने कुश्ती ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैनपुरी की टीम ने आर्म रेसलिंग में तो आगरा की पुरुष टीम ने फ्री स्टाइल कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 वीं पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में महिलाएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहीं। मथुरा की महिला टीम ने कबड्डी ,भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलीगढ़ की टीम ने कुश्ती और आर्म रेसलिंग में तो आगरा की महिला टीम ने बॉक्सिंग में प्रथम स्थान मिलने पर मैडल प्राप्त किया। 15 वीं अंतर् जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में महा कुश्ती संघ के सचिव जनार्दन सिंह,धीरेंद्र सिंह,सौरभ राजपूत, रुद्र शर्मा,पुस्पेंद्र कुमार,नारायण सिंह,कुमारी दीपू,राजवीर सिंह,शिवा,ब्रज बिहारी,भगवान सिंह,रश्मि चतुर्वेदी,राहुल शर्मा,हर्ष शर्मा,अरुण कुमार,विनोद कुमार और ब्रज मोहन सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
