हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया है। रंगोत्सव पर 126 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 56 स्थानों पर पार्किंग, चार वॉच टावर, 12 एंबुलेंस और 3 मेडिकल टीमें मौजूद रहेंगी। मेला क्षेत्र 7 जोन, 18 सेक्टर में बंटेगा। रविवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। श्रीकृष्ण की अनुराग युक्त इस लीला को आज भी नंदगांव व बरसाना के लोग साकार करते हैं। वसंत पंचमी से ही दोनों गांवों के लोग लठामार होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। बरसाना की विश्व प्रसिद्ध होगी 7 मार्च को लड्डू होली, 8 मार्च को लठामार होली और 9 मार्च को नंदगांव की लठामार होली का आयोजन होगा। गांव रावल की रंग लठामार होली 10 मार्च, श्रीकृष्ण जन्मस्थान व श्रीबांकेबिहारी मंदिर की फूल होली 13 मार्च को होगी। होलिका दहन 14 मार्च को और 15 मार्च को दाऊजी का हुरंगा होगा। ये होली अपने आप में अनूठी है। हुरियारिनें इसमें चमचमाती लाठियां तड़ातड़ बरसती हैं लेकिन उन लाठियों में नफरत नहीं प्रेम भरा होता है। होली का आनंद लेने के लिए देश-दुनिया से लोग एकजुट होते हैं। रंगोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने समीक्षा बैठक की है। मंत्री ने कहा है कि असामाजिक तत्वों, हुड़दंग करने वालों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को लाइटिंग, प्रवेश द्वार, साज सज्जा समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम सीपी सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, सीईओ श्याम बहादुर सिंह और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
