• Mon. Nov 23rd, 2026

कोसीकलां में 1.05 करोड़ से बदलेगी पांच कॉलोनियों की सूरत

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां नगर की कॉलोनियों में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत यह कार्य किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के वार्ड पांच और नौ में 1.05 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क के साथ नालियों का निर्माण होगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी राजकुमार चौधरी ने अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल द्वारा भेजे गए प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी। वार्ड पांच में चार कार्य शामिल किए गए हैं। यहां 30 फुटा रोड पर परशुराम से दरोगा चौपाल के मकान तक 8.26 लाख रुपये खर्च होंगे। राधा विहार कॉलोनी में आचार फैक्टरी के पीछे सानू वाली गली में 11.04 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली बनेगी। इसी कॉलोनी में लज्जा, सुंदर से आधार फैक्टरी होते हुए हारून मिस्त्री के मकान तक 18.53 लाख रुपये का काम होगा। वार्ड नौ की ऑफिसर कॉलोनी और बिहारीजी कॉलोनी में भी सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर के बराबर से डॉ. सुखवीर और लोता के मकान से होते हुए मानसिंह के मकान तक 20.75 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.