• Mon. Sep 7th, 2026

व्रन्दावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के अंदर चप्पल पहुंचने का वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

Sep 7, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस बार मंदिर के अंदर चप्पल पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर लोग मंदिर की व्यवस्था और गेटों पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे-धजे श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट चार के समीप तिवारी में जहां मंदिर की दानराशि की गिनती होती है, वहां चप्पल रखी मिली। मंदिर के अंदर चप्पल पाए जाने पर लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया साथ ही सवाल खड़े किए कि मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद श्रद्धालु चप्पल लेकर मंदिर में कैसे पहुंच गया। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी वीआईपी के साथ दर्शन कराने आए दरोगा भी जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश कर गए। मंदिर के अंदर कुत्ते भी कई बार प्रवेश कर चुके हैं। इन घटनाओं का वीडियो वायरल हो जाने के बाद भी मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा में किसी तरह का सुधार नहीं दिख रहा है। हाल में वायरल वीडियो में मंदिर में चप्पल रखी होने पर लोगों के विरोध होने पर मंदिर कर्मचारी उन्हें हटाकर बाहर ले जाते हुए नजर आ रहा है। श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि नंदोत्सव पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में सख्त होने के बावजूद मंदिर के अंदर चप्पल जा रही हैं। यह व्यवस्था पर सवाल है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.