हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राजस्थान के रहने वाले एक साधु भेषधारी व्यक्ति पर मध्य प्रदेश की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी अपने प्रभाव में लेकर उनका शोषण करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था. पीड़िताओं ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही कई महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, भोपाल की रहने वाली एक युवती की मुलाकात राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी हिम्मत गिरी उर्फ हेमंत राज मीणा से चित्तौड़गढ़ स्थित एक देवी मंदिर में हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने प्रभाव में लिया और बाद में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में चित्तौड़गढ़ में शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई है। पीड़िता ने आरोपी पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आरोपी बाद में इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से कई महिलाएं उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर पाती थीं। हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल महिलाओं की शिकायत और बयानों पर आधारित हैं।पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
7455095736
