• Sat. Aug 29th, 2026

यातायात पुलिस के दाबे फेल, बलदेव में रक्षाबंधन पर दो किमी लंबा जाम, घंटों फंसीं बहनें

ByVijay Singhal

Aug 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में रक्षाबंधन पर्व पर अवैरनी चौराहा से नरहौली चौराहा पर एक बार फिर भीषण जाम की चपेट में आ गया। अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे तक करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी व उमस के बीच जाम में फंसी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। बहनों को मायके व भाइयों के घर पहुंचने के लिए जाम में काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। रक्षाबंधन के चलते सुबह से मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व  लोग आवागमन कर रहे थे, अवैरनी चौराहे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। देखते ही देखते चौराहे से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। जाम के कारण कई राहगीर काफी देर तक सड़क पर परेशान होते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है त्योहारों और विशेष पर्वों पर अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे पर हर वर्ष जाम की स्थिति बनती है, इसके बावजूद स्थायी यातायात व्यवस्था नहीं हो सकी है। रक्षाबंधन त्योहार पर भीषण जाम ने प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बहिनों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन को पहले से विशेष तैयारी करनी चाहिए। अवैरनी चौराहे पर लंबे समय तक हर वर्ष जाम लगा रहना बेहद चिंताजनक है। जाम में फंसे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर चौराहे पर स्थायी यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती व भीड़भाड़ के समय प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.