हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति जनजागरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी गोकुल स्थित 84 खंभा मंदिर में संकल्पित रजत शिला का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। तीर्थ पुरोहितों ने मंगलाचरण के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। विशेष रथ से संकल्पित रजत शिला के नगर में प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है के नारे लगाए गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले में दिनेश फलाहारी ने बताया कि अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि संस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने पूजन के बाद यह रजत शिला उन्हें सौंपी है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों और एक लाख से अधिक ग्राम सभाओं में रजत शिला का पूजन कराने का लक्ष्य रखा गया है। महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी माता ने कहा कि हिंदू जनमानस अब अयोध्या की तरह लंबे समय तक इंतजार नहीं कर सकता। न्यायालय पर पूरा भरोसा है और जीत हमारी होगी। रजत शिला पूजन के प्रभारी संयोजक राजेश पाठक ने कहा कि भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण का जब भी दिव्य मंदिर बनेगा, यह संकल्पित रजत शिला प्रथम ईंट के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में स्थापित होगी।
7455095736
