• Sat. Aug 29th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन में ई-रिक्शा या ऑटाे में लगा एक छोटा सा क्यूआर कोड हथियार

ByVijay Singhal

Aug 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-व्रन्दावन में ई-रिक्शा या ऑटाे में लगा एक छोटा सा क्यूआर कोड आपकी सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। यदि कोई ई-रिक्शा या ऑटो चालक किसी सवारी से बदतमीजी या छेड़खानी करने की कोशिश करेगा, तो उसकी खैर नहीं। मोबाइल निकालिए, क्यूआर कोड को स्कैन कीजिए और तुरंत सामने आ जाएगा चालक का पूरा कच्चा-चिट्ठा यानि उसक नाम, पता, मोबाइल नंबर और गाड़ी का वेरिफिकेशन सब कुछ। इस हथियार का इस्तेमाल कर मथुरा में कई महिलाओं ने ऐसे कई मनचले चालकों को हवालात तक पहुंचाया है। ऑटो और ई-रिक्शा में भीतर और बाहर लगाए गए क्यूआर कोड महिलाओं का सुरक्षा कवच बन रहे हैं। कई ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं, जिनमें क्यूआर कोड की मदद से पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले तिपहिया वाहन चालकों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। हाल ही में दो मामलों में महिलाओं ने इसी सुविधा का सहारा लेकर अपने परिजन को क्यूआर कोड भेजा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जैसे ही डिजिटल कोड को मोबाइल से स्कैन किया तो वाहन स्वामी का नाम, चालक का विवरण, उसका मोबाइल नंबर, गाड़ी संख्या और संबंधित थाना क्षेत्र की जानकारी तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देने लगी। आगे का काम पुलिस ने बखूबी किया और चालकों को धर दबोचा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.