• Sat. Aug 29th, 2026

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जयसिंहपुरा पर तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से 25 वर्षीय युबक की मौत

ByVijay Singhal

Aug 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जयसिंहपुरा के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, वृंदावन निवासी 25 वर्षीय विशाल गुरुवार रात करीब 10 बजे बाइक से मथुरा की ओर जा रहे थे। जयसिंहपुरा क्षेत्र में सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अजय वर्मा का कहना है कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.