हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल रजिस्टर्ड द्वारा संचालित संस्थाओं के मंगलवार को त्रैवार्षिक चुनाव में मतदान हुआ। परिणाम आने के बाद रजनीकांत अग्रवाल को श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल रजिस्टर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश मित्तल 29 मत के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मनोज बंसल को मंत्री और सचिन अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल रजिस्टर्ड के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को डैंपियर नगर स्थित चंपा अग्रवाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल हुई। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र अग्रवाल सिक्का, सह चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग और सह चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल की देखरेख में शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इसके बाद मतों की गणना शुरू की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश मित्तल और रजनीकांत अग्रवाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ओमप्रकाश मित्तल को 47 जबकि रजनीकांत अग्रवाल को 76 मत मिले। अध्यक्ष पद पर रजनीकांत अग्रवाल को जैसे ही 29 मतों से निर्वाचित घोषित किया तो उनके समर्थकों में खुशी छा गई। वहीं, मंत्री पद के लिए मनोज बंसल को 79 और नागेंद्र मोहन मित्तल एडवोकेट को 45 मत मिले। इस पद पर मनोज बंसल को 34 मतों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर सचिन अग्रवाल ने बाजी मारी। सचिन को 87 और पवित्र अग्रवाल को 37 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर गौर शरण अग्रवाल 25 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।
7455095736
