• Thu. Aug 27th, 2026

मथुरा में धूमधाम से निकाला जुलूस-ए-विलादत

ByVijay Singhal

Aug 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईद-ए-मिलादुन्नबी पर बुधवार को जुलूस-ए-विलादत धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल नजर आया। दावते इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में जुलूस-ए-विलादत शहर की मस्जिद जेबा, मनोहरपुरा से शुरू हुआ। यहां से भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट और दरेसी रोड होते हुए जुलूस आगे बढ़ा। अकीदतमंद सरकार की आमद मरहबा और या मुस्तफा के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक पढ़कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी का इजहार किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंदों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जुलूस का कल्लू-मल्लू कारखाने पर समापन हुआ। जुलूस के दौरान प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.