हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में रक्षाबंधन के पर्व पर जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए 2146 महिला और बच्चे पहुंचे। जैसे ही भाई-बहन एक-दूसरे के सामने आए, कई की आंखें भर आईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सलामती की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन ने बंदियों को उनकी बहनों और परिजन से मिलाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की थी। सुबह नौ बजे से मुलाकात का क्रम शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। जेल परिसर में सुबह से ही महिला और बच्चों की आवाजाही बनी रही। मुलाकात के लिए पहुंचे परिजनों की सुविधा को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए थे। भीड़ को देखते हुए जेल के मुख्य द्वार तक तीन बैरियर बनाए गए। जगह-जगह पानी की स्टाल लगाई गई। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि इस दौरान कुल 2146 महिलाएं और बच्चे कारागार पहुंचे। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई और स्नेह लेकर पहुंचकर पर्व मनाया। लंबे समय बाद आमने-सामने हुए भाई-बहनों के बीच भावुक क्षण भी देखने को मिले। कई बहनों ने भाइयों को ढांढस बंधाया और जल्द घर लौटने की कामना की। जेल प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए मुलाकात की व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की। निर्धारित प्रक्रिया के तहत भाई-बहनों को मुलाकात कराई गई।रक्षाबंधन के अवसर पर कारागार में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
