हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर डाउन होने से कामकाज ठप रहा। लोग मायूस होकर घर लौटे। सुबह करीब 11 बजे के बाद निबंधन की वेबसाइट ठप होने से सदर तहसील के उप निबंधन कार्यालय में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। वहीं सर्वर न चलने से ई-स्टांप भी जारी नहीं हो सके। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पुराने परिसर में संचालित उप निबंधन कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 200 से 300 बैनामे होते हैं। शुक्रवार को सर्वर डाउन रहने से एक भी नया दस्तावेज ऑनलाइन पंजीकृत नहीं हो सका। इससे लोगों की परेशानी के साथ सरकारी राजस्व को भी बड़ा झटका लगा। रजिस्ट्री, इकरारनामे आदि दस्तावेज लिखवाने पहुंचे लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस लौट गए। वहीं निबंधन की वेबसाइट पर बृहस्पतिवार शाम तक पंजीकृत करीब दो दर्जन दस्तावेजों की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह पूरी की गई थी। इसके बाद करीब 11 बजे सर्वर डाउन हुआ तो नया ऑनलाइन पंजीकरण पूरी तरह बंद हो गया।
निर्मल सिंह एआईजी, स्टांप एवं निबंधन ने कहा,
सर्वर डाउन होने के कारण बैनामे नहीं हो सके। एक दिन में करीब दो करोड़ रुपये के राजस्व की आय का अनुमान होता है। सर्वर ठप रहने से राजस्व का नुकसान हुआ है।
7455095736
मथुरा के रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर डाउन होने से कामकाज ठप
