• Sun. May 17th, 2026

बाइक सवारों ने अधिवक्ता पर की फायरिंग, छर्रे लगे

ByVijay Singhal

May 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर कालोनी में शुक्रवार रात घर के बाहर टहल रहे अधिवक्ता पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान हाथ में छर्रे लगने से अधिवक्ता घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नाजमदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शास्त्री नगर निवासी अधिवक्ता गिरेंद्र चौधरी ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शुक्रवार रात आठ बजे घर के बाहर खाना खाने के बाद टहल रहे थे।
आरोप है कि तभी तीन बाइकों पर सवार होकर आये सात युवकों ने उसके साथ गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके चलते उसके हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गया। इससे आसपास के लोगों मतें अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सीसीटीवी में घटना कैद हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नीरज गौतम, पवन पंडित, अर्जुन तंवर, शोर्या, सिद्धार्थ, अनिल और सुनील के नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.