हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने जैसी धमकी देने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार (विनोद कुमार भरंगर) को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने निलंबित कर दिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार (विनोद कुमार भरंगर) गोवर्धन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैंहा में तैनात थे। खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन की आख्या के अनुसार, 29 अक्तूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच शिक्षक विनोद कुमार ने मोबाइल से खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन और कनिष्ठ सहायक श्रीभान को फोन कर लंबित पड़े अपने चयन वेतनमान को अनैतिक रूप से लगवाने के लिए राजनीतिक रौब दिखाकर गाली-गलौज व धमकी दी। इसके बाद, उसी रात करीब 11 बजे शिक्षक ने बीएसए रतन कीर्ति को भी बार-बार फोन कर अमर्यादित भाषा में बात की। इसके चलते महिला अधिकारी को उनका नंबर ब्लॉक करना पड़ा। इस घोर अनुशासनहीनता और कर्मचारी सेवा नियमावली के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर बीआरसी नौहझील से संबद्ध कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बीईओ नंदगांव और बीईओ फरह को संयुक्त जांच अधिकारी नामित कर एक माह में साक्ष्य सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बीईओ गोवर्धन को संबंधित थाने में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
7455095736
फोन पर बीएसए को धमकाने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
