हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। कोयला घाट पर सुबह चार बजे से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। हल्की ठंड के बावजूद महिलाएं घंटों पानी में खड़ी होकर सूर्यदेव के उदय का इंतजार करती रहीं। करीब साढ़े तीन घंटे के इंतजार के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में लंबा सिंदूर भरकर अखंड सौभाग्य की कामना की। भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशि भूषण दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
