हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैत थाना के क्षेत्र में ग्राम बड़ी आटस में पशुओं में बीमारी फैलने की शिकायत पर शासन-प्रशासन हरकत में आ गया है। पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची। पशु चिकित्सा विभाग की इस 5 सदस्यीय टीम में डॉ. लक्ष्मण, विनोद, डॉ. ईश्वरचंद, महेश और धर्मेंद्र शामिल थे। टीम ने गांव का दौरा कर मौके पर मिली बीमार गायों की जांच की और उन्हें लम्पी वायरस रोधी टीके लगाए। ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही उस चिंता पर भी डॉक्टरों की टीम ने स्थिति स्पष्ट की, जिसमें कहा जा रहा था कि पशुओं की बीमारी इंसानों में फैल रही है। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. लक्ष्मण ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए बताया कि पशुओं में फैल रही बीमारी लम्पी वायरस है। वहीं, ग्रामीणों/इंसानों में जो चकत्ते, बुखार और शरीर में दर्द के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, वह एक अलग मौसमी या संक्रामक समस्या हो सकती है। पशुओं की बीमारी से इंसानों में संक्रमण फैलने की बात पूरी तरह भ्रामक है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण ठाकुर रविकांत तोमर ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में गांव व आसपास आवारा घूम रहे बीमार पशुओं के इलाज, तथा ग्रामीणों के लिए मेडिकल टीम भेजने की मांग की थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
