• Wed. Sep 16th, 2026

गोवर्घन में सिंधी समाज ने किया छप्पन भोग

ByVijay Singhal

Sep 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री गिरिराज धरण के जयकारों के बीच सिंधी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे।कार्यक्रम में माधव पंडित और शिवम पंडित ने गिरिराज शिला का पंचामृत से अभिषेक कराया। इसके बाद मनमोहक शृंगार कर आरती की गई। गिरिराज महाराज के समक्ष सजाए गए छप्पन भोग के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और साधु-संतों की सेवा में भी भाग लिया। लोक कलाकार सुरेश चंद बंसल और मेघश्याम ने गिरिराज महाराज की भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर सिंधी समाज के महिला-पुरुष और बच्चे ब्रज लोक नृत्य करते हुए झूम उठे। इससे पहले सोमवार रात समाज के लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। पूरी परिक्रमा के दौरान आयोलाल-झूलेलाल और श्री गिरिराज धरण के जयकारे गूंजते रहे। अखिल भारत लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का माध्यम हैं। प्रदेश अध्यक्ष नारायण दास पारवानी ने कहा कि कार्यक्रमों से युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान नारायणदास लखवानी, रामचंद्र खत्री, बसंत मंगलानी, जीवतराम चंदानी, प्रदीप उकरानी, सुरेश मेठवानी, कन्हैयालाल भाईजी, जितेंद्र लालवानी, भगवानदास मगवानी, चंदनलाल आडवाणी और हरीश चावला मौजूद रहे।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.