• Sun. Jun 28th, 2026

मथुरा शहर कोतवाली के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मची खलबली

ByVijay Singhal

Apr 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के सामने बुधवार दोपहर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने मुकदमे में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। कुंदन भारद्वाज निवासी कृष्णा नगर बैंक कॉलोनी ने बताया कि ट्रैवल्स एजेंसी मालिक किशोर गौतम से एक बस को लेकर पुराना विवाद है। साझेदारी में दोनों ने एक बस खरीदी थी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। किशोर का आरोप है कि कुंदन के पास बस थी, उसने कबाड़ में कटवा दी। कुंदन का आरोप है कि किशोर उन्हें बस नहीं चलाने दे रहे थे। किशोर यह भी आरोप लगाता है कि कुंदन ने उसे पैसे ही नहीं दिए थे। हाईवे थाने में किशोर ने कुंदन के विरुद्ध अमानत में खयानत का मुकदमा कुछ दिन पहले ही दर्ज कराया था। इसके बाद कुछ माह पहले कुंदन ने किशोर गौतम के खिलाफ पत्नी से अभद्रता का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया। इधर, कुंदन कोतवाली में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार सुबह 11 बजे एक बोतल में पेट्रोल लेकर कोतवाली थाने पहुंचा था। गुस्से में उसने पहले अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और बाद पी लिया। गनीमत रही कि थाने पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे देख लिया और आग लगाने से पहले पकड़ लिया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कुंदन द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित की हालत में सुधार है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.