• Fri. Apr 3rd, 2026

ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से महिला का पर्स चुराने वाले आरोपी को जीआरपी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चुराया गया पर्स, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है। घटना 24 जून की है। महिला यात्री पति के साथ ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी। रात में महिला को नींद लग गई। सुबह महिला ने देखा तो उसका पर्स चोरी हो चुका था। पर्स में नकदी के अलावा कीमती सामान रखा था। जंक्शन पहुंचकर महिला ने मामले की शिकायत जीआरपी थाने में की। जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी से सुराग मिलने के बाद जीआरपी टीम ने अवैरनी बलदेव निवासी आरोपी खुरकान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से जीआरपी टीम ने महिला का चोरी हुआ पर्स, 54 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोटा से मथुरा घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन के एसी कोच से निकलते समय महिला का पर्स देखकर उसकी नीयत डोल गई। महिला को सोते देख उसने पर्स चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.