हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समाजवादी पार्टी युवजन सभा मथुरा वृंदावन महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पार्टी के युवा नेता अंकित ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव को बताया कि ब्रज में विकास के नाम पर विनाश हो रहा है। उन्होंने श्री यादव से लोकसभा में वृंदावन रेल चलाने के मुद्दा उठाने का अनुरोध किया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मथुरा महानगर के संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बाँके बिहारी मंदिर कोरिडोर ओर यमुना में चलने वाले क्रूज से होने वाली परेशानियों से भी उनको अवगत कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
