हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में चाची के साथ गाली-गलौज का विरोध करना भतीजे को भारी पड़ गया। दबंगों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से ऐसा प्रहार किया की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट में दूसरे पक्ष का युवक भी घायल हुआ है जोकि अस्पताल में भर्ती है। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि अशोका हाइट में भगवान सिंह परिवार के साथ रहते हैं। इसी कॉलोनी में रहने वाले संजय अरोड़ा और उनके पुत्र साहिल ने रविवार रात भगवान सिंह की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गिरधरपुर के अजय नगर में रहने वाले महिला के भतीजे विक्रम सिंह (35) को लगी तो वह बाइक से कॉलोनी में पहुंच गया। उसने भी विरोध किया तो पुनः दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान साहिल का मित्र विमल सिंह छठवीं मंजिल से लिफ्ट से नीचे आया और विक्रम के सिर में लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। लोहे की रॉड के प्रहार से विक्रम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, मारपीट में विमल के भी चोट लगी है। पुलिस को देख हमलावर पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए, जबकि विमल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पिता संजय अरोड़ा, उसके पुत्र साहिल और दोस्त विमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुख्य हमलावर अस्पताल में भर्ती है बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
