हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार अंतर्गत रेगड़ मोहल्ला में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने परिवारीजन हॉस्पिटल ले गये। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। रैगड मोहल्ला, सदर बाजार निवासी सिद्धार्थ सिंह 12वीं का छात्र था। बुधवार दोपहर वह कमरे में गया, इसके बाद वह उसमें से नहीं निकला। बताते हैं कि शाम पांच बजे मां ने चाय देने को आवाज दी। कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गयी। सिद्धार्थ कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे उतार कर उपचार को ले गये वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
