• Wed. Feb 11th, 2026

पत्नी के वियोग में युवक ने की आत्महत्या

ByVijay Singhal

Jun 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव भाहई में एक युवक ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी 11 माह पहले करंट की चपेट में आने से मौत के आगोश में समा गई थी। तभी से युवक परेशान रहने लगा था। पत्नी वियोग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। मुरारी (30) पुत्र विजय सिंह निवासी भाहई, रिफाइनरी ने शनिवार रात को पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसके एक बच्चे ने जागकर देखा तो पिता फंदे पर लटका था। बच्चे की चीख निकल गई। परिवार के लोग पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मुरारी की पत्नी की 11 माह पूर्व करंट से मौत हो गई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह टेंपो चलाकर बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। पत्नी की मौत से वह तनाव में था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.