हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव में दोस्ती के बहाने मोबाइल फोन पर कॉल आई। बात करने समय महिला कपड़े उतारने लगी तो युवक ने फोन काट दिया। दोबारा फोन कर महिला ने कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो बना ली है। वायरल करने की धमकी देकर युवक से 11 हजार रुपये की ठग लिए। पीड़ित ने लिखित तहरीर पुलिस को दी है। कस्बा निवासी पूरन के मोबाइल फोन पर मंगलवार को एक काॅल आई और दोस्ती के बहाने बात करते हुए महिला कपड़े उतारने लगी। इस पर युवक ने काॅल काट दी। उसी नंबर से महिला ने धमकी देते हुए काल की कि तुम्हारी अश्लील वीडियो बना ली है। अगर 11 हजार रुपये नहीं डलवाए तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। डर की वजह से युवक ने रुपये डलवा दिए। शुक्रवार को फिर से काल आई और अपने को क्राइम ब्रांच से बताते हुए कहा कि तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके बाद फिर काॅल कर अपने को साइबर अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारी अश्लील वीडियो यूट्यूब और गूगल पर अपलोड होने से बचा सकते हैं। इसके एवज में 13,670 रुपये डलवाने होंगे। ठगों के बार-बार काॅल करने परेशान युवक ने जिसकी लिखित तहरीर सुरीर कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसे साइबर सेल भेजा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
