• Tue. Feb 17th, 2026

मुझसे दूर जा रही हो, बच्चों का ख्याल रखना…इस लाइन में छिपा है महिला और दो किशोरियों की आत्महत्या का राज

ByVijay Singhal

May 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में बाजना पुल के पास मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर दो किशोरियों व एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। तीनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। महिला के कपड़ों से एक पत्र भी पुलिस को बरामद हुआ है, जिसमें कुछ पारिवारिक बातें लिखी है। शवों को शिनाख्त के बाद ही यह पता चल सकेगा कि यब पत्र महिला के पति का लिखा है या किसी और का। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:20 बजे की है। रेलवे ट्रैक पर काम कर रही गैंगमैन की टीम ने बताया कि एक महिला व दो किशोरियां भूतेश्वर की ओर से पैदल आईं और बाजना पुल से आगे खंभा संख्या 1402/5ए के पास ट्रैक पर खड़ी हो गईं। उसी दौरान मालगाड़ी आई और इसकी चपेट में आने से तीनों कट गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटी थीं। फिलहाल जांच व मौके पर मौजूद लोगों के बयान से यही सामने आ रहा है कि तीनों ने आत्महत्या की है। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब (35) है। वहीं, एक किशोरी की उम्र 12 साल और दूसरी की उम्र 14 साल के करीब है। देखने में मां-बेटियां प्रतीत हो रही हैं। पुलिस ने भूतेश्वर इलाके तक छानबीन की। रेलवे ट्रैक के किनारे की बस्तियों में भी जांच पड़ताल कराई, ताकि मृतकों की शिनाख्त हो सके। लेकिन शाम तक शिनाख्त संबंधी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस को कुछ लोगों यह जरूर बताया कि महिला व उसके साथ दो किशोरियों को रेलवे ट्रैक की ओर जाते देता तो उन्हें रोका था, तब उन्होंने बताया था कि वे अपनी रिश्तेदारी में जा रही हैं। महिला ने दो किशोरियों के साथ ट्रेन से कटकर यूं ही आत्महत्या नहीं की थी। उसके परिवार में कुछ अनबन चल रही थी। इसकी गवाही महिला के पास से मिला एक पत्र दे रहा है। पत्र में कई भावुक बातें लिखीं हैं। पुलिस के अनुसार पत्र में लिखा है कि मुझसे दूर जा रही हो, बच्चों का ख्याल रखना। बच्चों को समय से खाना-पीना कराती रहना। अपना भी ध्यान रखना। इसके अलावा पारिवारिक बातें भी लिखी हैं। हालांकि इस पत्र पर कहीं भी महिला व उसके बच्चों का नाम नहीं लिखा गया है। इधर, पत्र लिखने वाले ने अपना नाम भी नहीं लिखा है। महिला के साथ जान देने वाली किशोरियां कौन थीं। तीनों का आपस में क्या रिश्ता था। सामूहिक आत्महत्या की वजह क्या रही। क्या इनको कोई परेशान कर रहा था या फिर आर्थिक तंगी के कारण जान दी है। इस प्रकार के कई सवाल पुलिस के जेहन में हैं। पुलिस इनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है, ताकि इन सवालों के जवाब मिल सकें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.