• Fri. Feb 27th, 2026

योगी 24 जून को करेंगे बांके बिहारी के दर्शन:जनसभा को संबोधित करेंगे, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट कितने पूरे हुए, ये भी देखेंगे

ByVijay Singhal

Jun 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जून को दौरा करेंगे। वह महासम्पर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करने भी आयेंगे। मुख्यमंत्री के मथुरा दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेठ वी एन पोद्दार इंटर कालेज में होने वाली जनसभा के लिए बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी अनिल चौधरी और ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार ने जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वो जनसभा के लिए संयोजक बनाए गए हैं। कृष्णा पुरी स्थित होटल माधव मुस्कान में हुई बैठक में मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों पर मंथन हुआ। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने बताया 24 जून को मुख्यमंत्री शाम चार बजे जनसभा को संबोधित करने आएंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर जिला और महानगर में 6,6 संयोजक बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के 24 जून के मथुरा दौरे को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार वह वृंदावन स्थित पवन हंस हैलीपेड पर राजकीय हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वह पर्यटक सुविधा केंद्र पर पहुंचेंगे जहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में पहुंचेंगे। जहां वह निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री 24 जून की शाम को बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि वह करीब आधा घंटे तक मंदिर में रहेंगे। मुख्यमंत्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर मथुरा पहुंचेंगे जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बने नए कार्यालय का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इस कार्यालय में मुख्यमंत्री का भी कमरा बनाया गया है। मुख्यमंत्री ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री रात को मथुरा में रुकेंगे। 19 जून को होने वाले लाभार्थी सम्मेलन की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष चंद्र पाल कुंतल एवं महामंत्री राजू यादव को दी गई। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया 21 जून को योगा दिवस के कार्यक्रम संयोजक सुनील चतुर्वेदी को बनाया गया। बृज क्षेत्र महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार ने बताया कि जिला और महानगर इकाई संयुक्त रूप से जनसभा की जिम्मेदारी देखेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला और महानगर से छह-छह संयोजक बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के मथुरा दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण,विधायक राजेश चौधरी और भाजपा नेताओं ने डीएम पुलकित खरे,एसएसपी शैलेश पांडे के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया। जन प्रतिनिधि,भाजपा नेता और अधिकारियों ने मंच,सभा स्थल पर आने जाने वाले रास्तों और पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं को देखा। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की वहीं संचालन महामंत्री प्रदीप गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बृज क्षेत्र मंत्री विनोद चौधरी,पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर,हेमंत अग्रवाल,मंत्री नीरू सक्सेना ,नितिन चतुर्वेदी, दीपंकर भाटिया, श्याम शर्मा, सुरभि अग्रवाल , रश्मि शर्मा , नितिन शर्मा, संजय शर्मा , संजय गोविल, आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.