• Tue. Feb 10th, 2026

श्री बाल रामलीला कमेटी के प्रतिष्ठापरक चुनाव में योगेन्द्र चतुर्वेदी प्रधानमंत्री बने

ByVijay Singhal

Jul 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री बाल रामलीला कमेटी मथुरा के त्रिवार्षिक चुनाव में प्रधानमंत्री पद पर समाजसेवी भाजपा नेता योगेन्द्र चतुर्वेदी एड. का निर्विरोध चयन हुआ है। कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव श्री राम वाटिका (कुसुम वाटिका) के पास चुनाव अधिकारी योगेश आवा हरि बाबू व दिनेश अग्रवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ ।
चुनाव में सभापति हेतु विशन दयाल व गोर्धनदास (नीनू) के नामांकन फार्म प्राप्त हुए जिसमें गोर्धनदास द्वारा अपना नाम वापस लेने से विशनदयाल को सभापति निर्वाचित घोषित किया गया । इसके अलावा प्रतिष्ठापूर्ण पद प्रधानमंत्री हेतु केवल एक नामांकन योगेन्द्र चतुर्वेदी का प्राप्त हुआ कोई और नामांकन न होने पर उन को निर्विरोध प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित किया गया ।
अन्य पदों में उप सभापति हेतु 4 नामांकन प्राप्त हुए जिसमें से संजय व अवधेश द्वारा नामांकन वापस लेने पर पंकज शर्मा व सुरेंद्र चौधरी उप सभापति पद पर निर्वाचित हुए ।
उप प्रधानमंत्री हेतु 4 नामांकन प्राप्त हुए जिसमें एक पर्चा निरस्त व एक वापसी के पश्चात विकास वार्ष्णेय व योगेन्द्र गोयल उप प्रधानमंत्री तथा कोषाध्यक्ष हेतु 2 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें माधव अग्रवाल द्वारा पर्चा वापसी के बाद संजय चौधरी कोषाध्यक्ष आय व्यय निरीक्षक हेतु 2 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1 पर्चा वापसी हुआ व गुड्डू अग्रवाल आय व्यय निरीक्षक घोषित हुए ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.