• Sat. May 16th, 2026

पार्क में खेल रहीं बच्चियों से एक्सईएन ने की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर पीटा… पुलिस को कॉलोनी में किया बंद

ByVijay Singhal

Oct 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मसानी रोड स्थित राधा ऑर्चिड कॉलोनी में महापौर विनोद अग्रवाल के खाली फ्लैट में किराये पर रह रहे नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा पर गुरुवार को कॉलोनी के पार्क में खेल रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया जमकर हंगामा हुआ। महिलाएं सड़कों पर उतर हंगामा करने लगी, पुलिस को कॉलोनी के अंदर बंद कर बाहर से गेट बंद कर दिया। वाहनों का लंबा जाम लगा। महापौर के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एक्सईएन को हिरासत में ले लिया। आधा घंटा बाद जाम खुल सका। राधा ऑर्चिड कॉलोनी में महापौर विनोद अग्रवाल रहते हैं। इसी कॉलोनी में उनका एक फ्लैट खाली है। यहां कुछ दिनों से नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे कॉलोनी को दो बच्चियां पार्क में खेल रही थीं। आरोप है कि एक्सईएन पार्क में पहुंचे और बच्चियों से छेड़छाड़ की।
बच्चियों ने अपने परिजनों से शिकायत की तो पूरी कॉलोनी के महिला और पुरुष घरों से निकल आए और हंगामा करने लगे। लोग महापौर के पास पहुंचे और शिकायत की, इस पर महापौर ने सोसाइटी के अध्यक्ष और मंत्री से बात करने को कहा। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और महापौर के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच पहुंची पुलिस ने पुलिस ने एक्सईएन को हिरासत में लेकर थाने चली गई। कुछ देर बाद पुलिस कॉलोनी फिर पहुंची तो महिलाओं ने कॉलोनी के अंदर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर व अन्य पुलिसकर्मियों को बंद कर दिया और बाहर से गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस चिल्लाती रही, लेकिन महिलाओं ने गेट नहीं खोला। हाईवे से मसानी चौराहा मार्ग पर कॉलोनी के बाहर महिलाओं ने रात करीब दस बजे जाम लगा दिया। कॉलोनी में लगा महापौर के बोर्ड पर उनका नाम मिटा दिया। एक्सईएन के विरुद्ध कार्रवाई और तत्काल फ्लैट खाली कराने की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी प्रवीण मलिक रात साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने गणमान्य लोगों के जरिए महिलाओं को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खुल सका। सीओ ने बताया कि एक्सईएन को हिरासत में ले लिया गया है, परिजनों से शिकायती पत्र मांगा गया है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एक्सईएन बोध नारायण झा करीब दो माह पहले अयोध्या से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। उन्हें नगर आयुक्त ने वृंदावन जोन का कार्यभार सौंपा था। वह तभी से महापौर के खाली फ्लैट में रह रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.