• Sun. May 17th, 2026

बालिका को छेड़ने के आरोपी एक्सईएन को जेल भेजा

ByVijay Singhal

Oct 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधा ऑर्चिड कालोनी में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी नगर निगम के एक्सईएन को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से शाम को कोर्ट ने इंजीनियर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार की रात को गोविंद नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राधा ऑर्चिड में नगर निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन ने बालिकाओं से अश्लील हरकत की। इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने इंजीनियर के साथ मारपीट करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया था। जमकर हंगामा हुआ और महिलाओं ने रास्ता जाम कर विरोध जताया था। पुलिस ने कालोनी सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह की तहरीर पर बिहार के जिला मोतिहारी निवासी एक्सईएन मोद नारायन झा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस की देरी के कारण आरोपी की कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई। शनिवार को पुलिस पुनः आरोपी को लेकर कोर्ट में पहुंची। यहां से देर शाम उसे तीन दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी को लेकर कोर्ट गए जहां से उसे तीन दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.