हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 29 नवंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जय जवान जय किसान जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से बाबा टिकैैत अमर रहे चौधरी नरेश टिकैत राकेश टिकैत जिंदाबाद के गगन भैदी नई लगाते हुए यमुना एक्सप्रेस वे माट टोल पर पहुंचे करीब 1 घंटे तक मांट टोल को फ्री किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार।
किए जाने के विरोध में मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर किया जोरदार प्रदर्शन 1 घंटे तक माट टोल को किया फ्री
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा किसान नेताओं का एक आठ सदस्यी प्रतिनिधिमंडल अंतर्राष्ट्रीय किसान सम्मेलन कोलंबिया में भाग लेने के लिए रवाना हो रहा था ,जिसमें चार पुरुष और चार महिला शामिल थी जिसका नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह जी कर रहे थे।
इस सम्मेलन में खेती किसानी सहित पर्यावरण सभी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह जी को भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह कहकर गिरफ्तार किया कि आप पर दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के मुकदमे दर्ज हैं जबकि दिल्ली में हुए आंदोलन के बाद चौधरी युद्धवीर सिंह तीन बार किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए दूसरे देशों में जा चुके हैं और वह दिल्ली के ही मूल निवासी हैं आज तक कोई भी उन्हें नोटिस नहीं भेजा गया है और अभी विगत 20 नवंबर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में एक बड़े महाधिवेशन का भी आयोजन उन्हीं के द्वारा किया गया था, केंद्र सरकार के इस प्रकार के कार्यों से लगता है कि वह देश के किसानों की आवाज को दबाना चाहती है,मगर यह गिरफ्तारी किसानों की आवाज को और उग्र करने का काम करेगी।
वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ किसानों का उत्पीड़न किया है और कर रहे है किसान नेताओं की गिरफ्तारी सहन नहीं की जाएगी वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार किसान नेताओं पर फर्जी मुकदमे लग रही है किसान हित की बात करने वाले नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं किसान नेताओं को जेल भेजा जा रहा है अब केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मथुरा जनपद में बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी राजवीर सिंह नेताजी राजवीर सिंह मोनू गौतम प्रेम सिंह कर्दम भगवानदास निषाद विजय साजिद खान निजाम खान आशिक अली जितेंद्र विनोद निषाद मोहन पहलवान मुजाहिद कुरैशी फैजान कुरैशी चिरागुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
