हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के शहजादपुर सोनई टप्पा में रविवार को छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से हमले से डरकर भागी महिला का पैर फिसला और वह तीसरी मंजिल से जमीन पर गिर गई। परिजन को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सोनई टप्पा के पुराने थाने के पीछे रहने वाले वाले सुभाष सिंह की पत्नी फूलवती उर्फ कारी (35) रविवार की दोपहर कपड़े सुखाने के लिए अपने घर की तीसरी मंजिल पर गई थी। यहां बंदरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए महिला भागी। अचानक उसका उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बिना पुलिस को सूचना दी शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
