• Thu. May 21st, 2026

कोसीकलां में खरीदार बनकर आईं महिलाओं ने चुराए टॉप्स

ByVijay Singhal

Oct 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मैन बाजार में खरीदारी के बहाने आभूषण की दुकान में पहुंचीं महिलाओं ने चुपके से टॉप्स चोरी कर लिए। चोरी गए सोने के टॉप्स की कीमत करीब 38 हजार रुपये बताई गई है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ब्राह्मणपुरी निवासी रामकुमार अग्रवाल की मैन बाजार में श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार शाम को करीब साढ़े 5 बजे रामकुमार दुकान पर थे। इस दौरान दो महिलाएं सोने के जेवर खरीदने के बहाने पहुंचीं। उन्होंने टॉप्स दिखाने को बोला। दुकान के कर्मचारी ने उन्हें अलग-अलग तरह के टॉप्स दिखाए। कुछ देर तक दुकान में रहने के बाद महिलाओं ने कहा कि उन्हें कोई भी टॉप्स पसंद नहीं आ रहा है। यह कहकर वे बिना कुछ खरीदे दुकान से वापस चली गईं। थोड़ी देर बाद जब रामकुमार ने सामान चेक किया गया, तो उसमें एक जोड़ी टॉप्स गायब मिले। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। उसमें दुकान में पहुंची महिलाएं चोरी करती नजर आईं। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.