हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के श्रीदाऊजी मंदिर में वृंदावन से आयीं गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने श्रीदाऊजी मंदिर में श्रीदाऊजी महाराज के समक्ष अपनी व्यथा रखी। वृंदावन को कॉरिडोर से बचाने की गुहार लगाई। सेवायतों ने गोस्वामी परिवार की महिलाओं का स्वागत कर उनके साथ विरोध प्रदर्शन किया। हर स्तर पर लड़ाई में साथ देने का वादा किया।
दाऊजी मंदिर के सेवायतों व गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने नगर परिक्रमा करते हुए बिहारीजी मंदिर कॉरिडोर व न्यास बनाये जाने का विरोध किया। श्री सेवायतों ने इस कृत्य को सनातन विरोधी बताया। बलदेव पांडेय, पुष्पेंद्र पांडेय ने कहा सरकार का यह सनातन विरोधी कार्य है। हम सभी मंदिरों की रक्षा करेंगे। मंदिर की पूजा सेवा व चढ़ावे पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। सांसद के बयान की निंदा की गई। प्रदीप पांडेय, चीनू पांडेय ने कहा सरकार की निगाह मंदिरों पर लगीं हैं। कॉरिडोर पर सरकार पुनर्विचार करे। इस दौरान अनिल पांडेय, भगवत पांडेय, विष्णु पांडेय, सोनू पांडेय, जतिन पांडेय, मनु पांडेय, राहुल पांडेय, सत्यदेव पांडेय, पिंटू पांडेय, रेवतीरमन पांडेय आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
