• Sun. May 3rd, 2026

थाना छाता क्षेत्र में महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, मचा हड़कंप

ByVijay Singhal

Sep 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना छाता शुगर मिल के सामने एनएच-19 पर खाली प्लॉटिंग में हुई। सूचना के अनुसार, कालर मदन ने 112 नंबर पर जानकारी दी कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल पीआरवी-6690 मौके पर पहुंची और थाना छाता पुलिस को अवगत कराया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल चौधरी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान मोहिनी (32 वर्ष) पत्नी गुड्डा यादव उर्फ पूरन सिंह निवासी ग्राम बेगमपुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। मौके से एक एंड्रॉयड फोन भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर शिनाख्त की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका अपने मामा से मिलने के लिए केडी हॉस्पिटल, अकबरपुर आई थी। बताया जा रहा है कि मोहिनी का घर पर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर छाता पहुंची और यहां आकर फांसी लगा ली। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि मृतका के परिजनों को अवगत कराया गया। मामा का बेटा रोहित पुत्र कालीचरन निवासी बाढ़पुरा, थाना सदर मथुरा सहित अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.