• Sat. Jul 4th, 2026

महिला ने दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट परिसर में जमकर पीटा,

ByVijay Singhal

Aug 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक महिला ने बुधवार दोपहर तारीख पर आए दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ कर पहले कोर्ट परिसर में बुरी तरह पीटा, फिर पिटाई करते हुए वह जिला एवं सत्र न्यायालय के अंदर पहुंच गई। यह देख वहां मौजूद न्यायिककर्मी हैरत में पड़ गए। सुरक्षा में तैनात पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सदर बाजार थाना पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। गोविंद नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने जनवरी, 2022 में कृष्णा नगर निवासी विष्णु ठाकुर के खिलाफ हाईवे थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित हाई कोर्ट से जमानत पर है। बुधवार को इस मामले में न्यायालय में तारीख थी। आरोपित विष्णु तारीख करने के लिए दोपहर करीब 11.45 बजे कोर्ट परिसर में पहुंचा। तभी दुष्कर्म पीड़ित महिला ने आरोपित को कोर्ट परिसर में पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला आरोपित की पिटाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय में लेकर पहुंच गई। यहां भी महिला ने आरोपित के तमाचे जड़ दिए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपित को महिला से छुड़ाया। साथ ही महिला को हिरासत में ले लिया। कोर्ट साहब शिवराम सिंह तरकर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस महिला को थाने ले गई। डीजे कोर्ट के उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह ने थाने में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि महिला एक आरोपित को पिटाई करते हुए न्यायालय में लेकर आई, जिससे कोर्ट के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। इंस्पेक्टर क्राइम घनेंद्र शर्मा ने बताया, आरोपित महिला को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने जागरण को फोन पर बताया, आरोपित घटना के बाद मामले में राजीनामा करने को दबाव बना रहा है। जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित पैसों के बल पर पुलिस कार्रवाई से बचा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.