हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन के प्लेटफार्म 4 पर नई दिल्ली इंटरसिटी में चढ़ते समय महिला का पायदान से पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गई। आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरपीएफ ने बताया महिला यात्री दिल्ली जाने के लिए नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हो रही थी। इसी दौरान पायदान से पैर फिसल जाने से वह प्लेटफार्म के बीच फंस गई। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। जिससे बाद महिला को बाहर निकाला। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल शंभू नाथ पांडे और महिला सिपाही पूजा रानी ने प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सक को बुलाया। रेलवे चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया और जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
महिला यात्री गीता पत्नी लोकेश निवासी रोहिणी दिल्ली की रहने वाली हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन में सवार होते समय पैर फिसल जाने से महिला यात्री गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, उसकी हालत में सुधार है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
