• Wed. Feb 18th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर के गोस्वामी पर महिला ने लगाया प्रेमजाल में फंसाकर शादी से मुकरने का आरोप

ByVijay Singhal

Aug 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के एक गोस्वामी पर मुंबई की महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीडिता ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी गई। मुंबई की महिला के अनुसार वह 28 वर्ष से गोस्वामी को जानती है। महिला की शादी दिल्ली में हुई थी। पति से विवाद के बाद उसकी बातचीत फोन पर गोस्वामी से पिछले डेढ़ साल से हो रही थी। उसने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। आश्वासन दिया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। इसके चलते उसने पति को तलाक दे दिया है।
अब छह दिन से वृंदावन में भटक रही है। गोस्वामी के घर रविवार को गई थी। तब उसने तबीयत खराब होने का स्वांग रचा। इसके बाद अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर परिजनों सहित कहीं चला गया है। एसएसपी से इस मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के अनुसार मामले की जांच के आदेश वृंदावन पुलिस को दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.