• Sun. May 24th, 2026

रेलवे कर्मचारी से ड्यूटी कर लौटते समय बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट ले गए नकदी और मोबाइल

ByVijay Singhal

Dec 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया हाथरस मार्ग पर रेलवे कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट कर ली। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। उनकी बाइक की चाबी भी छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राया के नगली हरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार रावत रेलवे कर्मचारी हैं। वे रेलवे गेट संख्या-329 तकिया फाटक पर तैनात हैं। बताया गया है कि रविवार रात ड्यटी कर वे बाइक से घर जा रहे थे। चौहरी रजबाह के समीप पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने पुष्पेंद्र के कंधे पर हाथ मारकर बाइक को रोक लिया। पीछे बैठे युवकों ने तमंचा निकालकर आठ हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बाइक की चाबी छीन ली, जिससे वो बदमाशों का पीछा न कर सकें। बाइक की चाबी कुछ दूर जाने के बाद बदमाश फेंक गए। रेलवे कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। लड़कों के नाम बताए गए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.