• Fri. Feb 27th, 2026

12 हजार उपभोक्ताओं पर सात लाइनमैन, कहां से सुधरे व्यवस्था

ByVijay Singhal

Jun 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में शहर विद्युत अव्यवस्था से जूझ रहा है। इसका कारण लाइनमैनों की कमी है। करीब 12 हजार उपभोक्ताओं पर 7 लाइनमैन की तैनाती है। नतीजतन लाइनों में होने वाले फॉल्ट लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाते। शिकायतों का अंबार लगा रहता है। उपभोक्ता और अधिकारी सभी परेशान हैं।
औद्योगिक क्षेत्र वाले नगर में विद्युत अव्यवस्था चरम पर है। कारण लगातार फॉल्टों का बढ़ना और उनका समाधान न हो पाना। इसका सीधा कारण विभाग में काम करने वाले लाइनमैनों की कमी है। वर्तमान में नगर की विद्युत फाॅल्ट सुधारने को सात लाइनमैन हैं। कागजों में भले ही यह आंकड़ा कुछ अलग हो। जबकि उपभोक्ताओं संख्या 12913 है। ऐसे में एक आंकड़ा देखा जाए तो करीब 1844 उपभोक्ताओं के ऊपर एक लाइनमैन की तैनाती है। भीषण गर्मी में बूढ़ी हो चली लाइनों में लगातार आ रहे फॉल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों का यह आंकड़ा नाकाफी है। इससे फाॅल्ट समय से ठीक नहीं हो पा रहे हैं। छोटे से फॉल्ट को ठीक करने के लिए घंटों का इंतजार उपभोक्ताओं को करना पड़ता है। समस्या के कारण कर्मचारियों पर काम का भी लगातार प्रेशर बढ़ता जा रहा है। रात के समय अगर फाॅल्ट हो जाए तो सही नहीं हो सकता है।

कोसीकलां के सर्वज्ञ श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी  ने कहा निगम के पास कुल 7 कर्मचारी हैं। उन्हीं के माध्यम से फाॅल्ट सही कराने का काम कराया जा रहा है। काम में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाती है। फाॅल्ट तत्काल ठीक किए जा रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.