• Tue. Feb 10th, 2026

पिता ने पीटा तो बेटी घर छोड़कर मथुरा पहुंची, जी आर पी ने किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिटा ने पीटा तो बेटी घर से भागकर मथुरा आ गई। जीआरपी ने किशोरी को ट्रेन से बरामद कर लिया। इधर, एक और किशोरी प्रेमी से मिलने मुंबई जा रही थी, जिसे जीआरपी ने बरामद कर लिया। जीआरपी टीम ने दो किशोरियों को बरामद किया है। इनमें एक पिता की पिटाई की वजह से घर से भाग आई, जबकि दूसरी प्रेमी से मिलने घर छोड़ आई। फिलहाल दोनों जीआरपी की निगरानी में हैं। 15 वर्षीय एक किशोरी छत्तीसगढ़ के शेरगढ़ की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में बताया कि पिता ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस वजह से वह नाराज होकर घर से भाग आई। गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर घर से दूर जाने वाली थी।

दूसरी किशोरी की भी उम्र 15 वर्ष है। वह अलीगढ़ के अतरौली की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि किशोरी का प्रेमी मुंबई में रहता है। वह उससे मिलने जा रही थी। अलीगढ़ से बस में बैठकर मथुरा आई। यहां से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई जाने वाली थी। तभी जीआरपी ने उसे बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि दोनों किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने पर दोनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.