• Mon. Feb 23rd, 2026

कई कॉलोनियों में उतरने लगा पानी, केशव नगर में चल रही नाव

ByVijay Singhal

Aug 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना का जलस्तर थोड़ा कम हुआ तो कॉलोनियों से पानी भी कम होने लगा है, लेकिन केशव नगर में आवाजाही के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं अन्य कॉलोनियों में पानी उतर गया है, जिससे वहां के लोगों ने थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे मोबाइल फोन चार्ज तक नहीं हो पा रहे हैं।

गौरतलब है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद वृंदावन की दर्जन भर कॉलोनियों में यमुना का पानी आ गया था। कुछ कॉलोनियां जलमग्न हो गई थीं। वहां निकलने के लिए नाव का संचालन होना शुरू हो गया है। मोहिनी नगर, श्याम नगर, भक्ति मार्ग, केशव नगर, देवराह बाबा घाट, कुंभ मेला क्षेत्र, पानीघाट, श्रीजी वाटिका में लोगों के घरों में पानी भर गया था। यहां से लोग बाढ़ से प्रभावित होकर पलायन भी कर गए थे, लेकिन कुछ लोग अभी वहीं छतों पर ठिकाना बनाकर रह रहे हैं। यमुना के विकराल रूप को देखते हुए विद्युत निगम ने इन जगहों की विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी थी। जिस कारण से यहां के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तो पानी भरा होने के कारण मच्छरों ने परेशान कर दिया है तो अंधेरे में मुसीबत हो रही है। यहां तक कि लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। केशव नगर के रहने वाले श्यामपाल ने बताया कि पहले ही यमुना के रौद्र रुप को झेल रहे थे लेकिन बिजली न आने से परेशानी बढ़ गई लेकिन यह तो आवश्यक भी था। बिजली के आने पर हादसे का भी डर रहता है। वहीं रामवती का कहना था कि रात को अंधेरे में एक पल को तो लगता है कि अब जल्दी सुबह जाए। ग्रामीण टॉर्च और लालटेन से काम चला रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.