हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित मोक्षधाम को जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाई दीवार को मंगलवार सुबह नगर निगम के दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही इस मार्ग पर बनी 3-4 दुकानों को 3 दिन में स्वर्य हटाने की मोहलत दी गई है। अतिक्रमण के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया था। इससे शव यात्रा आने के दौरान वाहन निकलने की भी जगह नहीं बचती थी। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस देने का सिलसिला बीते 15 दिन से चल रहा था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
सहायक नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने बताया कि मोक्ष धाम जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बगीची की दीवार को आम रास्ते पर खड़ा कर दिया गया, जिसके कारण रास्ता संकरा हो गया था। इसकी शिकायत इलाके के लोगों ने नगर निगम से की। प्रयास किए गए कि बगीची संचालक स्वयं दीवार को हटा लें। मगर, इसमें सफलता नहीं मिली। इस पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से दीवार को तुड़वाया। इसी मार्ग पर 3-4 दुकानें भी हैं, जो अतिक्रमण की जद में हैं, दुकानदारों को नोटिस दिए जा चुके है। कार्रवाई के दौरान हल्का विरोध किया। इन्हें दुकानें हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। नहीं हटाने पर इन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा। मोक्षधाम समिति के राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले 15 साल से अतिक्रमण था, लेकिन अधिकारियों के बार-बार संज्ञान में लाए जाने के बावजूद अब तक इन्हें हटाया नहीं जा सका था। बीते दिनों समिति के पदाधिकारियों व समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे के साथ नवनियुक्त नगर आयुक्त शशांक चौधरी से मिले और अतिक्रमण को हटाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई। इसके बाद नगरायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए। संबंधित लोगों ने तय अवधि के दौरान भी अतिक्रमण नहीं हटाए। इस पर मंगलवार को नगर निगम के अधिकारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और बगीची की दीवार को हटाने की कार्रवाई शुरू की। दुकानदारों ने कुछ विरोध किया, इस पर उन्हें तीन दिन की मोहलत दी गई। समाजसेवी प्रमोद गर्ग ने बताया कि बीते 15 साल से इस मामले को लेकर नोटिस पर नोटिस जारी किए जा रहे थे, लेकिन किसी भी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने उनकी बात को सुना और आम लोगों की समस्या को देखते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने का फैसला किया। उधर, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी ने भी शहर के प्रमुख मोक्षधाम की राह से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त के कदम की प्रशंसा की। इन्होंने कहा कि अतिक्रमण होने से मोक्षधाम का मार्ग इतना संकरा हो गया था कि शव यात्रा के दौरान जाम के हालात बन जाते थे।. न तो शव यात्रा समय से मोक्षधाम पहुंच पाती थी और न ही वाहन चालक एक से दूसरी तरफ जा पाते थे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes