• Mon. Feb 23rd, 2026

रात में वृंदावन की सड़कों पर गोवंशाें का कब्जा

ByVijay Singhal

Aug 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गोवंश संरक्षण को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। वृंदावन में लगभग हर प्रमुख मार्ग पर लावारिस गोवंश का घूमना आम बात हो गई है। रात के समय तो ये गोवंश न सिर्फ यातायात में बाधा बनते हैं, बल्कि कई बार गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। वृंदावन स्थित नगर निगम की कान्हा पशु आश्रय स्थल में लगभग 2500 गोवंश हैं। इसके अलावा शहर में दो दर्जन से अधिक बड़ी और 100 से ज्यादा छोटी गोशालाएं संचालित हैं। इसके बावजूद सड़कों पर लावारिस गोवंश की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बाइक सवार और रिक्शा चालक इन पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं। रात होते ही सड़कों पर गोवंशों का झुंड बैठ जाता है। हालांकि निगम दावे कर रहा है कि वह रोजाना अभियान चलाकर ऐसे गोवंशों को पकड़ रहा है। वृंदावन में रुक्मिणी विहार, चैतन्य विहार, कैलाश नगर, परिक्रमा मार्ग, सुंदक और रामताल समेत कई अन्य मार्गों पर भी रात में गोवंश का कब्जा रहता है। निगम अधिकारी बोले, रोज चल रहा अभियान सहायक नगरायुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सड़कों पर आवारा गोवंश पकड़वा रहे हैं। छटीकरा मार्ग से भी कई गोवंशों को पकड़वाया है। पशु पालने वालों को जागरुक भी किया जा रहा है कि वह अपने पशुओं को खुले में नहीं छोड़ें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.