हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के दावे ध्वस्त हो गए। शनिवार एवं रविवार को वाहनों के प्रवेश पर रोक भी नहीं लग सकी। पुलिस प्रशासन का यातायात प्लान ध्वस्त होने पर वृंदावन जाम से कराह उठा, दिनभर श्रद्धालु और स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे, लेकिन मरहम लगाने वाला कोई नहीं। पुलिस प्रशासन ने नगर में लाखों की संख्या में शनिवार एवं रविवार को देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए दो दिन बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई। लेकिन पुलिस का यातायात प्लान ध्वस्त हो गया। देानो ही दिन बाहरी वाहनों को प्रवेश पर रोक नही लग सकी। नतीजतन नगर में अटल्ला चुंगी चौराहा से लेकर चुंगी चौराहा तक लंबा जाम लगा रहा। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चुंगी चौराहा, अंबेडकर पार्क तिराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, वनखंडी तिराहा, पुराना बजाजा, विद्यापीठ चौराहा, हरि निकुंज चौराहा, परिक्रमा मार्ग में जबरदस्त जाम लगा। श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्गों पर राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। घंटों लगे जाम को खुलवाने के लिए तिराहे-चौराहों पर पुलिसकर्मी नदारद दिखे। जाम से फंसे श्रद्धालु वाहनों से उतर कर खुद ही जाम खुलवाने और वाहनों के लिए रास्ता बनाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। इससे एक दिन पहले दिनभर नगर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्गों पर लगे जाम के कारण स्थानीय लोग घरों में कैद होकर हो गए। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था के लिए सभी तिराहे-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात के निर्देश दिए हैं। एकादशी के कारण भीड़ अधिक होने पर जाम के हालात बने हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
