• Thu. Feb 6th, 2025

वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका: डीएम

ByVijay Singhal

Jan 25, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षक/शिक्षाकाओं, छात्र-छात्राओं आदि को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात जिलाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बनाई गई रंगोली की सराहना की। रंगोली पेटिंग एवं पोस्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता के विभिन्न स्लोग्न को प्रदर्षित किये गए तथा लोगों को इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया । जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बोधित करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने कहा वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सबसे बड़ी भूमिका है। हर एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें न केवल स्वयं जागरूक होना है बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करना है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर नागरिक इसमें भागीदार बने। उन्होंने वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम पर जोर जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम पर जोर दिया। अधीक्षक/डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने प्रत्येक तहसील के सर्वश्रेश्ठ दो-दो बीएलओ को सम्मानित किया जिसमें छाता से विजय पाल घनश्याम सिंह मांट से विकास शर्मा तोताराम गोवर्धन से मिटठन लाल कल्पना अंकित अग्रवाल मथुरा से इन्द देव तिवारी रामचरन एवं बल्देव से भूपेन्द्र सिंह तथा प्रदीप कुमार हैं। इनके अलावा जनपद के विभिन्न स्कूलों में काव्य पाठ स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.