• Fri. Jul 3rd, 2026

वोट डारवे जानौं हैं…चुनाव का पर्व – देश का गर्व

ByVijay Singhal

Apr 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा द्वारा मुख्य विकास अधिकरी एवं स्वीप नोडल अधिकारी मनीष मीना के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत दूरदर्शन मथुरा द्वारा 26 अप्रैल को मतदान की अपील करते हुए पपेट शो “वोट डारवे जानौं हैं” शूट किया गया।
पपेटस शो का लेखन डाॅ अनीता मुदगल, स्वर – डाॅ अनीता मुदगल / ललित मुदगल, पपेटस सज्जा और संचालन में गुरूप्यारी संत्सगी, सीमा यादव और सूत्रधार की भूमिका में प्रो. पल्लवी सिंह रही। इस पपेट शो का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान वाले दिन घर से निकल वोट डालने के प्रेरित करना है साथ ही साथ स्थानीय क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करना है। स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो पल्लवी सिंह व डीएमएलटी मनीष दयाल ने कहा कि जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के द्बारा आम जनमानस को शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदान की महत्वता और मतदान दिवस की भूमिका से अवगत कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में टीम स्वीप से स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो पल्लवी सिंह, डीएमएलटी मनीष दयाल, डाॅ दीनदयाल, गुरूप्यारी संत्सगी, सीमा यादव, डाॅ अनीता मुदगल उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.